Sunday Special

स्वागत–देव–गणेश

रंगों में बिखरे,निखरे हैं,
उन्नत ये,क्षण – विशेष,
स्वागत है,गजनायक,गणपति,
शुभदाता – देव – गणेश,
रंगों में बिखरे,निखरे हैं,
उन्नत ये,क्षण – विशेष !

गौरी पुत्र,गजपति,आपकी,
छवि है,अदभुत – प्यारी,
हाथ जोड़,नमन करते हैं,
फिर होती,शेष – तय्यारी,
सृष्टि की,हर,रौनक को है,
दिए दिशा,आप – प्रथमेश,
रंगों में बिखरे,निखरे हैं,
उन्नत ये,क्षण – विशेष !

एक दन्त,प्रणव,विनायक,
शिवप्रिय आप,सा – कोमल,
धरती की है,ममता आपमें,
मन विशाल,सुंदर,व्योमल,
आप आयें है,लेकर संग में,
खुशी – के,ढेर – सन्देश,
रंगों में बिखरे,निखरे हैं,
उन्नत ये,क्षण – विशेष !

अवनि

Tags

Related Articles

Back to top button
Close