नरसिंहपुर

विधायक श्री पटैल ने किया जिम्नेजियम हॉल का लोकार्पण

नरसिंहपुर/नरसिंहपुर केसरी- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 115वीं जंयती के उपलक्ष्य में शनिवार 29 अगस्त को विधायक जालम सिंह पटैल ने मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर  जिला मुख्यालय पर व्हालीबाल छात्रावास परिसर में नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल का लोकार्पण किया। इस नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल का उपयोग व्हालीबाल छात्रावास और अन्य खेलो के खिलाडी कर सकेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर नरसिंहपुर वेदप्रकाश, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह,  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश कुमार भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी मौजूद थे।
कार्यक्रम में विधायक प‍टैल ने जीवन में खेल और व्यायाम को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने यहां विधायक निधि से अन्य जिम सामाग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की। उसके पश्चात उन्होंने स्वयं भी जिम में वर्जिश की। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आगामी समय में होने वाले कार्यो और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप सिंह रावत ने आभार प्रकट किया।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close