आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का संदेश

नई दिल्ली/ कांग्रेस ने फिर दिया अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और समाज को बांटने वाला बयान। कांग्रेस ने ना कभी हिंदुस्तान को एक किया है, ना कभी एक कर सकेंगे। वो हमेशा बांट कर ही चलते हैं। हिन्दू मुस्लिम करके कश्मीर का और देश का बटवारा करने से कांग्रेस का घिनौना रूप सामने आया। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस को अब देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटना बंद करना चाहिए। देश की जनता उन्हे सबक सिखाती जा रही है और राजनीतिक रूप में उन्हें खत्म करती जा रही है। इसलिए अच्छा है कि कांग्रेस संभल जाए। जम्मू कश्मीर में गुज्जर, बकरवाल, पहाड़ी, शिया, सूफी, सुन्नी मुसलमान आज भी हिंदुस्तान ज़िंदाबाद बोलने में फख्र महसूस करते हैं। केवल वही कश्मीरी नेता जिनकी नसल पाकिस्तान से मिलती है और वो कांग्रेसी जिन्होंने देश का बंटवारा किया, वही आज बांटने का काम कर रहे हैं।